दीपक जलाने से जीवन में होता है प्रकाश
हिन्दू धर्म में दीपक, पूजा घर में प्रति दिन सुबह शाम जलाया जाता है। अपनी एक किरण से अन्धकार को चीर देने वाला दीपक हमारे हिन्दू धर्म में अपने आप में एक महवपूर्ण भूमिका निभाता है। मौका चाहे कोई भी हो जैसे कोई त्यौहार, जन्मदिन, रोज पूजा घर में हर चीज में दीपक जलाया जाता है। पर क्या आपने कभी ये सोचा सोचा है आखिर दीपक जलाया क्यों जाता है और इसके क्या महवपूर्णता है ??? नहीं??? तो आइये आज हम आपको बताते है दीपक जलाने से घर में होने वाले सकारातमक प्रभाव भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए तीन बत्तियों वाला दीपक जलानें से मनोकामनायें पूर्ण होती है। यदि आपका सूर्य ग्रह कमजोर है तो उसे बलवान करने के लिए, आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें और साथ में सरसों के तेल का दीपक जलायें। शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित लोग शनि मन्दिर में शनि स्त्रोत का पाठ करें और सरसों के तेल का दीपक जलायें। मां दुर्गा या काली जी प्रसन्नता के लिए एक मुखी दीपक गाय के घी में जलाना चाहिए। संकल्प लेकर किया […]